होटवार जेल से भागा उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

News Saga Desk

रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी के फरार होने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह जब जेल में कैदियों की गिनती हुई, तब प्रशासन को पता चला कि समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल से भाग चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बिरसा मुंडा जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि यह कड़ी निगरानी वाला जेल माना जाता है। जेल प्रशासन को कैदी के फरार होने की भनक तक नहीं लगी। समीर तिर्की गुरुवार शाम करीब 7 बजे फरार हुआ, लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह हाजिरी के दौरान मिली। झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही रांची पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस की कई टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। प्रशासन जांच कर रहा है कि समीर तिर्की किन हालात में जेल से भागने में सफल हुआ। जानकारी हो कि समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा रहा है और झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है। उसे गुमला पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था और तब से वह बिरसा मुंडा जेल में बंद था। पुलिस और जेल प्रशासन अब इस घटना की जांच में जुट गए हैं। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More