News Saga Desk
फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है।

अब तब्बू की इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस भी हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगी और इसके जरिए उन्होंने एक हिंट भी दिया है। दरअसल, तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरा बिना कास्ट पूरी हो जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन को भी टैग किया है।’ तब्बू की इस पोस्ट के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद ‘हेरा फेरी 3’ में सारे पुराने स्टार्स का री-यूनियन हो सकता है।
No Comment! Be the first one.