बसंत ऋतु के आते ही बदला मौसम का मिजाज

News Saga Desk

रांची। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही झारखंड के मौसम में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। रांची में पिछले 2 दिन से दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15.5 डिग्री पर पहुंच गया है। जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस वजह से सर्दी लगभग समाप्त हो गई है लेकिन तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से बच्चे-बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में वायरल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी खांसी और बुखार के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं।

बदलते मौसम के साथ ही स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले प्रभावों को लेकर सदर अस्पताल रांची के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शुभम शेखर ने बताया कि फरवरी में तापमान में उतार-चढ़ाव और हवा में नमी की कमी की वजह से सर्दी, खांसी, फ्लू, निमोनिया, अस्थमा, चिकन पॉक्स और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।


Read More News

Read More