केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा की, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

News Saga Desk

पटना : केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा की है। जीतन राम मांझी ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है।

पत्र में जीतन राम मांझी ने कहा है कि समाज में आचार्य किशोर कुणाल के व्यापक योगदान के कारण वे भारत रत्न देने की अनुशंसा कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने लिखा है कि आचार्य किशोर कुणाल को वे व्यक्तिगत रूप से जानते थे। 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या मामले के समाधान के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी के तौर सेवाएं दी। आचार्य किशोर कुणाल ने एक आईपीएस अधिकारी के अलावा धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जीतन राम मांझी ने पत्र में लिखा है कि कुणाल के कुशल नेतृत्व में महावीर मन्दिर न्यास ने महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की, जहां गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। कुणाल ने पटना में ज्ञान निकेतन विद्यालय की भी स्थापना की।

कैमूर पहाड़ियों पर गुप्तकालीन एकमात्र मौजूदा मन्दिर मुण्डेश्वरी भवानी के जीर्णोद्धार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पहल और प्रयासों से बिहार के पूर्वी चंपारण में विश्व के सबसे बड़े विराट् रामायण मन्दिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को दिये पत्र में कहा है कि आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देने की अनुशंसा करते हुए उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है।

Read More News

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More