News Saga Desk
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के झाड़ू के तिनके बिखर गए हैं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की करारी हार के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में उसके एक दशक लंबे शासन का अंत हो गया है। इसी बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें हिंदू महाकाव्य महाभारत से द्रौपदी के ‘चीरहरण’ को दिखाया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रावण का अहंकार भी नहीं बचा था। पिछले साल मालीवाल का पार्टी और इसके शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद हो गया था, जब वह उनसे मिलने उनके घर गयी थीं, लेकिन केजरीवाल के निजी सचिव ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तब से वह केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचनाएं कर रही हैं। उन्होंने आप नेता पर अपने वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया था। साथ ही, चुनाव प्रचार के दौरान मालीवाल ने दिल्ली के कई इलाकों का दौरा किया और वहां के लोगों की शिकायतों को भी उठाया। दिल्ली चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने यमुना नदी को साफ करने में सरकार की विफलता पर कार्रवाई की मांग की थी।
अहंकार ने बाहर का रास्ता दिखाया- स्वाति मालीवाल
मालीवाल ने कहा, “एक आदमी का अत्यधिक अहंकार, सत्ता और पैसे के दम पर उसका अचानक, आम आदमी से एक ऐसे आदमी में बदल जाना जो सब कुछ बनाना चाहता है।” मालीवाल ने कहा, ‘उनके अहंकार ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मैं कई मुद्दे उठाती रही हूं, आम आदमी पार्टी (आप) ने कई वादे किए थे। दिल्ली की हालत खराब है, घरों तक पहुंचने वाला पानी गंदा है और हर जगह कूड़ा-कचरा है।’ हार के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, बोले- लोगों की सेवा करते रहेंगे
No Comment! Be the first one.