सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन बनाने के खिलाफ दायर याचिका

News Saga Desk

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका सौरभ विष्णु ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 13 सितंबर 2024 को दिए गए आदेश के खिलाफ दायर की थी। जानकारी हो कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत पाठक और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ ने 12 फरवरी 2025 को अपना आदेश दिया। इस आदेश में खंडपीठ ने कहा कि इस मामले में विशेष अनुमति याचिका (SLP) की कोई आवश्यकता नहीं है, न ही इसमें हस्तक्षेप की जरूरत है। इसके साथ ही इस मामले से जुड़े सभी लंबित मामलों को खारिज कर दिया गया है। 

सौरभ विष्णु के वकील ने पेश की थी दलील

गौरतलब है कि इस मामले पर 12 अगस्त 2024 को सुनवाई हुई थी। इस दौरान सौरभ विष्णु के वकील अखिलेश श्रीवास्तव, काजल गिरी और नेहा राठी ने अपनी दलीलें पेश की थीं। इससे पहले सौरभ विष्णु और जमशेदपुर के 50 से अधिक नागरिकों ने 23 दिसंबर 2023 को झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के खिलाफ जनहित याचिका (PIL 2636/2024) दायर की थी। इसके तहत जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित किया गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आदेश दिया था कि सर्वोच्च न्यायालय में पहले से लंबित जवाहरलाल शर्मा द्वारा दायर रिट की सुनवाई 20 सितंबर 2024 को होने वाली है। इसलिए इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट के निष्पादन के बाद ही सौरभ विष्णु और अन्य नागरिकों की याचिका पर सुनवाई की जाएगी। 

पहले से लंबित है एक मामला

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर सौरभ विष्णु के वकील अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यह याचिका इसलिए खारिज की, क्योंकि इस मामले से संबंधित एक अन्य याचिका पहले से लंबित है। इसे जवाहरलाल शर्मा ने दायर किया था। इस कारण नए SLP की आवश्यकता नहीं थी।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More