NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, 11 महीने से था फरार

News Saga Desk

पटना। पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया आखिरकार पकड़ा गया है। ईओयू की एसओजी टीम ने उसे पटना से गिरफ्तार किया है। संजीव मुखिया करीब 11 महीने से फरार चल रहा था। 

संजीव मुखिया पर नीट, सिपाही भर्ती और शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे बड़े एग्जाम के पेपर लीक कराने का आरोप है। नालंदा निवासी इस आरोपी पर बिहार गृह विभाग ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के लिए पटना सिविल कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था और पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया था। 
कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। बता दें कि संजीव मुखिया के साथ 3 अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया गया था। गृह विभाग ने साफ किया था कि जो भी व्यक्ति या पुलिसकर्मी इनकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की राशि दी जाएगी। 


Read More News

ভারত এখন আত্মবিশ্বাসী ও সক্ষম রাষ্ট্র, বিশ্বমঞ্চে নিয়ম নির্ধারণেও গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা নিচ্ছে: রাজনাথ সিং

সকাল সকাল ডেস্ক লখনউ : ভারত আজ শুধু বিশ্বের অন্যতম দ্রুত বিকাশমান অর্থনীতি নয়, বরং নিজস্ব সভ্যতা,...

Read More