विधायक राज सिन्हा का आरोप : करोड़ों का राजस्व हानि पहुंचानेवाले अफसरों को दिये गये महत्वपूर्ण पद, क्या दिया सरकार ने जवाब जानिए 

News Saga Desk

रांची। विधानसभा में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के राजस्व हानि के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखा गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इन अधिकारियों के तत्काल निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

राज सिन्हा के आरोप और सरकार का जवाब 

विधायक राज सिन्हा ने  अशोक कुमार सिंह, जो तत्कालीन जिला अवर निबंधक, चाईबासा के पद पर थे, उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। सरकार की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी तरह,  राजेंद्र एक्का, जो वर्तमान में समिति जिला अवर निबंधक, हजारीबाग के पद पर हैं, उनके खिलाफ 9 जनवरी 2023 को हजारीबाग से जारी पत्रांक-26/खनन के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। सुजीत कुमार, जो समिति निबंधन कार्यालय निरीक्षक, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के पद पर कार्यरत हैं, उन पर भी अनियमितताओं का आरोप है। धनबाद के पत्रांक-2457 दिनांक 12 जुलाई 2023 के तहत उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया। सरकार ने इस मामले में कहा कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।  इसी प्रकार, श्वेता कुमारी, सहायक निबंधन महानिरीक्षक, मुख्यालय के खिलाफ भी यही आरोप लगे है। इस मामले श्वेता कुमारी ने स्पष्टीकरण दिया है। इसे धनबाद डीसी को अवलोकन के लिए भेजा गया है। 


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More