आज देशभर में मकर संक्रांति जोरो-शोरो से मनाया जा रहा हैं

News Saga Desk

देश भर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यूपी के प्रयागराज के महाकुंभ में आज पहला अमृत स्नान है। सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं राजस्थान में पतंगबाजी का उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में भी काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं। तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर घरों में रंगोली सजाई गई। चेन्नई एयरपोर्ट में लाइटिंग की गई। वहीं असम में लोग बिहू का त्योहार मना रहे हैं।

देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू उत्सव की तस्वीरें

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में लोहड़ी और मकर संक्रांति के उत्सव में भाग लिया।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में लोहड़ी और मकर संक्रांति के उत्सव में भाग लिया।

प्रयागराज के कुंभ में मकर संक्रांति के मौके पर साधु-संतों ने संगम में अमृत स्नान किया।

प्रयागराज के कुंभ में मकर संक्रांति के मौके पर साधु-संतों ने संगम में अमृत स्नान किया।

असम के नगांव में लोगों ने पारंपरिक मेजी (अलाव) जलाया। असम में फसल के उत्सव का त्यौहार बिहू नाम से जाना जाता है।

असम के नगांव में लोगों ने पारंपरिक मेजी (अलाव) जलाया। असम में फसल के उत्सव का त्यौहार बिहू नाम से जाना जाता है।

गुजरात के अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर लोग छत पर पतंग उड़ा रहे हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में मकर संक्रांति पर लोग छत पर पतंग उड़ा रहे हैं।


Read More News

Read More