जूना अखाड़े के नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा, नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत

News Saga Desk

वाराणसी। तीर्थ नगरी प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर तीन प्रमुख अमृत स्नान (शाही स्नान) में भाग लेने के बाद रविवार दाेपहर बाद विभिन्न अखाड़ों के संतों,धर्माचार्यो के साथ नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा। संतों के नगर प्रवेश पर काशी के हजारों नागरिकों ने कतारबद्ध होकर हर—हर महादेव के उद्घोष,शंखनाद,पुष्पवर्षा के साथ नागा संतों का स्वागत किया। विशाल रथ, बग्घियों, पालकी और बैंड बाजा के साथ रमता पंच के संत, अखाड़ों के महात्मा भी इसमें शामिल रहे। इस दौरान जिले के आला अफसर भी फोर्स के साथ संतों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

अफसर गर्मजोशी से हाथ जोड़ कर संतों का स्वागत भी करते रहे। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और अपर पुलिस आयुक्त डॉ एस चिनप्पा ने चांदपुर चौराहे पर सुरक्षा की कमान खुद संभाली। संतों के आगमन पर यातायात भी प्रतिबंधित किया गया है। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के रमतापंच के लगभग दो हजार साधु-संत और नागाओं का जत्था अपरान्ह में शोभायात्रा की शक्ल में चांदपुर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद हजारों नागरिक स्वागत के लिए डटे रहे। संतों का जत्था चांदपुर,मंडुआडीह चौराहा, मंडुआडीह ओवरब्रिज, महमूरगंज, रथयात्रा से कमच्छा होते हुए बैजनत्था स्थित जपेश्वर मठ पहुंचेगा। जहां इनका भंडारा होगा।

इसके बाद 12 फरवरी को जपेश्वर मठ से हनुमान घाट स्थित अखाड़े तक नागा संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। आवाहन, अग्नि अखाड़ों के बड़े महंतों के महाकुंभ से शहर में आने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में इनका दर्शन-पूजन शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए संतों के अखाड़ों की शोभायात्रा निकलेगी। इसके पहले ​छोटे—छोटे जत्थों में नागा साधु काशी पहुंच चुके है। नागा संत हनुमान घाट, भूमा घाट, केदारघाट, हरिश्चंद्र घाट, राजा चेतसिंह घाट पर तम्बु लगाकर रह रहे है।


Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More