झारखंड में 29 मार्च तक मौसम रहेगा साफ

News Saga Desk

रांची। झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम की मिजाज अब फिर बदलेगा। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम 29 मार्च तक साफ और शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी का तापमान अगले 4 से 5 दिनों में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। करीब-करीब सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा।

रविवार को भी राजधानी सहित कई जिलों के मौसम का मिजाज बदला रहा। रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही। राजधानी में करीब एक मिमी बारिश हुई। बारिश और बादल के कारण तापमान गिरा रहा। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। गुमला और हजारीबाग के साथ-साथ संथाल परगना की कई जिलों में भी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात करें तो कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। जबकि कहीं पर गर्जन आंधी एवं ओलावृष्टि भी हुई है। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.7 डिग्री पलामू में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री गुमला में दर्ज किया गया है।


Read More News

Read More