बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर निशाना, कहा- रांची में 2 दिन में 2 हत्या; डायलॉग बाजी छोड़ कानून व्यवस्था दुरुस्त करिए

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में लगातार 2 दिनों में 2 नेताओं की हत्या कर दी गयी है। इस पर विपक्ष हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तंज कसते  हुए कहा, ”हेमंत सोरेन जी, आपको यदि रमज़ान के इफ्तारी खाने और ईद की बधाईयां देने से फुर्सत मिल गई हो, तो राजधानी रांची में दो दिनों के भीतर हुई दो नृशंस हत्याओं की जिम्मेदार भी लें। आपके द्वारा पोषित अपराधियों का वार इतना घातक है कि जनता असमय ही काल के गाल में समा जा रही है। सुहागिनों का सिंदूर मिट जा रहा है, बच्चे अनाथ हो रहे हैं, पूरा परिवार उजड़ जा रहा है। हेमंत जी, विपक्ष तो आपका हर वार झेल जाएगा लेकिन संरक्षित अपराधियों द्वारा जनता पर वार मत कराइए। ये डायलॉग बाजी छोड़कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करिए, अन्यथा विपक्ष भी वार का पलटवार करना जानता है!”


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More