ACB की बड़ी कार्रवाई, DCLR के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार

News Saga Desk

गिरिडीह। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं। ACB को पीड़ित व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खोरीमहुआ डीसीएलआर के न्यायालय में लंबित म्यूटेशन अपील वाद (संख्या-74/2024-25) में आदेश पारित कराने के लिए लिपिक मनीष कुमार भारती ने डीसीएलआर के नाम पर 10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि बिना रिश्वत दिए आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद ACB धनबाद ने एक विधिवत मामला दर्ज कर टीम गठित की और गुरुवार को छापेमारी करते हुए आरोपी लिपिक मनीष कुमार भारती को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More