संसदी छोड़ विधायक बनेंगे चिराग पासवान? बोले विधान सभा चुनाव लड़ना चाहता हूँ

News Saga Desk

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अब विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि चिराग सांसदी छोड़ विधायक बनेंगे और जल्द ही केंद्र की राजनीति से बिहार आएंगे। दरअसल, लोजपा प्रमुख ने चिराग ने खुद कहा कि बिहार उनकी प्राथमिकता है। इससे पहले उनके जीजा एवं जमुई से सांसद अरूण भारती ने कहा था कि चिराग पासवान को बिहार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो वह विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

चिराग ने बताया अपना प्लान!

बता दें कि गुरूवार को मीडियाकर्मी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं। शुरू से इस बात को कहता आ रहा हूं। मेरी प्राथमिकता हमेशा से बिहार रहा है। मैं बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच के साथ राजनीति में आगे बढ़ रहा हूं। मेरे लिए राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी ही है। मैं केंद्र की राजनीति से ज्यादा खुद को बिहार की राजनीति में सहज महसूस करता हूं।


Read More News

ভারত এখন আত্মবিশ্বাসী ও সক্ষম রাষ্ট্র, বিশ্বমঞ্চে নিয়ম নির্ধারণেও গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা নিচ্ছে: রাজনাথ সিং

সকাল সকাল ডেস্ক লখনউ : ভারত আজ শুধু বিশ্বের অন্যতম দ্রুত বিকাশমান অর্থনীতি নয়, বরং নিজস্ব সভ্যতা,...

Read More