फुल एक्शन मूड में आई दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्यूरो, जाने पुरा मामला
दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है।
रामलला मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास आज सुबह सात बजे बृह्मलीन हो गए। आचार्य सत्येंद्र दास ने 85 वर्ष की आयु में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में अंतिम सांस ली। एसजीपीजीआई के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालु पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल बरसाए गए। प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।
पंजाब के AAP विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पंजाब में हलचल शुरू हो गई है। इस बीच आप विधायकों की दिल्ली में बैठक हुई। ये बैठक आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुलाई थी। इस दौरान पूर्व सीएम केजरीवाल ने विधायकों से कहा कि अगले दो साल काम पर ध्यान दें
महाकुंभ में नया ट्रैफिक प्लान- 12 तक वाहनों की नो-एंट्री
महाकुंभ का आज 30वां दिन है। आज दोपहर 12 बजे तक 81.60 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
आज से शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्ताह, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 का वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ‘विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगले पांच साल में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं।
दिल्ली में भाजपा का एकमात्र कार्यकाल, सिर्फ 52 दिनों का था शासन
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 2025 के चुनाव में दिल्ली में 27 साल के अंतराल को तोड़ते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 70 में से 48 सीटें जीत लीं। 27 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता से बाहर रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एक बड़ी जीत हासिल की,
जूना अखाड़े के नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा, नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत
तीर्थ नगरी प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर तीन प्रमुख अमृत स्नान (शाही स्नान) में भाग लेने के बाद रविवार दाेपहर बाद विभिन्न अखाड़ों के संतों,धर्माचार्यो के साथ नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा। संतों के नगर प्रवेश पर काशी के हजारों नागरिकों ने कतारबद्ध होकर हर—हर महादेव के उद्घोष,शंखनाद,पुष्पवर्षा के साथ नागा संतों का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 जवान शहीद, 2 घायल
बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर रविवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हुए हैं। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पी सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बल
आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेटरिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।