सरकार बजट सत्र में पेश कर सकती है नया आयकर विधेयक
सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में एक नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है। इसका उद्देश्य वर्तमान आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना तथा पृष्ठों की संख्या में करीब 60 फीसदी की कमी करना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में इसकी घोषणा की थी।
राज्य में कोयला कर्मियों को PF पर मिलेगा 7.6% ब्याज
कोयला कर्मियों के भविष्य निधि (PF) पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.6 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई है। यह दर पिछले वर्ष की तरह ही बनी रहेगी। शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित सीएम PFO (कोल माइन्स प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में इस पर सहमति बनी।
कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को होगा
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाया। संजय रॉय को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। रेप-मर्डर की घटना 9 अगस्त 2024 की है और फैसला 18 जनवरी 2025 को आया है। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है।
प्रधानमंत्री आज मप्र के हितग्राहियों को वितरित करेंगे सम्पत्ति कार्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरित करेंगे। साथ ही योजना के लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दिल्ली चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी
भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।
संयुक्त किसान मोर्चा 20 जनवरी को देशभर में करेगा सांसदों का घेराव
शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा।
जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र “संकल्प पत्र भाग-I” जारी करेंगे।
अभिनेता सैफ अली की हुई सर्जरी, आईसीयू में शिफ्ट किए गए
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी हो गई। उन्हें सर्जरी के बाद आपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा
224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिले से प्रगति यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की 224 विकासात्मक योजनाओं की सौगात दी। इनमें 89 योजनाओं का उद्घाटन एवं 135 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री याेगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम को वाराणसी पहुंचे हैं। सोनभद्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां जिला प्रशासन के अफसरों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की