प्रयागराज महाकुंभ पहुँचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
महाकुंभनगर। महाकुंभ के अवसर पर परमार्थ निकेतन शिविर, परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में चल रही श्रीराम कथा में शुक्रवार को केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंचे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती और राष्ट्रसंत, मानस मर्मज्ञ मोरारी बापू ने अर्जुन राम मेघवाल को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
असम के किसान मेला में झारखंड का जलवा
पलामू।असम के गुवाहाटी में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी में झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद के लाल, प्रिय रंजन सिंह ने अपनी अनोखी ऑर्गेनिक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर राज्य का मान बढ़ाया। वी.के.एस. एग्रीफार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित इस मेले में झारखंड सरकार के कृषि निदेशालय की ओर से 25 प्रकार के कृषि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया।
विद्यार्थी विकसित भारत का संकल्प साकार करें: राज्यपाल
जयपुर/कोटा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षित विद्यार्थी अर्जित ज्ञान का नैतिकता और विवेकशीलता के साथ उपयोग कर लोक कल्याण के लिए समर्पित रहें। निरंतर बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के प्रयास करें। हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा जीवन पथ का आलोक है, उससे प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
छोटा राजन गिरोह का गैंगस्टर डीके राव होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार
कुख्यात छोटा राजन गिरोह के गैंगस्टर डीके रावसहित सात आरोपितों को मुंबई पुलिस ने होटल व्यवसायी जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
अफवाह की वजह से हुआ जलगांव रेल हादसा , 13 लोगों की मौत
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज पुणे में कहा कि जलगांव रेल हादसा अफवाह की वजह से हुआ। जलगांव के पास परधाड़े रेलवे स्टेशन के पास घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 10 लोगों की पहचान हो गई है और तीन अज्ञात हैं, उनके शव क्षत-विक्षत हो गए हैं
हरियाणा में 25 जनवरी से 24 घंटे तक बंद रहेंगी सरकारी पाेर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं
हरियाणा में प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाएं 25 व 26 जनवरी को अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान राज्य डाटा सेंटर द्वारा विभिन्न सरकारी पोर्टल
महाकुंभ का संबंध हमारी सनातन संस्कृति के साथ ः चोना मीन
अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोना मीन ने कहा कि महाकुंभ का संबंध हमारी सनातन संस्कृति के साथ है। अरुणाचल प्रदेश को भी भारतीय संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। महाकुंभ मेला का हिस्सा
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करवाने के नाम की 18 लाख की ठगी
साइबर पुलिस ने मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किएकेवल सेबी पंजीकृत ऐप्स के माध्यम से ही करे निवेश निवेश के लिए कभी भी अंजान सोशल मीडिया ग्रुप पर न करें भरोसा : एसपीहिसार, 22 जनवरी (हि.स.)। हिसार साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर की गई 18 लाख रुपए की ठगी मामले में दो आरोपियों को
केंद्र ने गैर-निवासी क्रूज शिप ऑपरेटरों के लिए नए आयकर नियम किए अधिसूचित
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गैर-निवासी क्रूज शिप ऑपरेटरों के लिए अनुमानित कराधान व्यवस्था की प्रयोज्यता के लिए शर्तें निर्धारित करने हेतु आयकर नियमों में संशोधन को अधिसूचित
कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, दिल्ली सरकार पर लगाया 382 करोड़ के घोटाले का आरोप
कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार के हेल्थ मॉडल पर गंभीर सवाल उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में 382 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट का हवाला देते हुए आआपा राज में हुए भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को उजागर किया।