राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस दौरान हरियाणा में जारी विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा हुई।
विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह एवं विराट संत
अडाणी समूह असम में विभिन्न क्षेत्रों में 50 हजार करोड़ रुपये का करेगा निवेश: गौतम अडाणी
देश के दिग्गज उद्योगपति और अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने असम के विभिन्न क्षेत्रों में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अडाणी समूह राज्य तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में और अधिक निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सिख विरोधी दंगा : बाप-बेटे को जिंदा जलाने के मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद
राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 12 फरवरी को ही दोषी करार दिया था।
तेलंगाना टनल हादसा : 3 दिन बाद भी नहीं मिली सफलता, अंदर फंसे 8 मजदूरों के बचने की उम्मीद बेहद कम
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन टनल में हुई दुर्घटना के 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी फंसे हुए 8 मजदूरों के बचने की संभावना बेहद कम दिख रही है। बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
दिल्ली विधानसभा में शराब नीति से जुड़ी CAG रिपोर्ट पेश
दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ स्नान के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित
महाशिवरात्रि एवं महाकुंभ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 फरवरी को अपराह्न 16:00 बजे से मेला क्षेत्र और सायं 18:00 बजे से कमिश्नरेट प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पालन करते हुए सुचारू यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग करें।
भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं’
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समिट का शुभारंभ किया। समिट में देश और विदेश के डेलीगेट्स और उद्योगपति मौजूद रहे।
अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में किया पवित्र स्नान, महाकुंभ के शानदार इंतजाम को सराहा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 24 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार के महाकुंभ के इंतजाम बेहद शानदार हैं। साल 2019 के कुंभ से तुलना करते हुए अक्षय ने बताया कि अब अडानी से लेकर अंबानी तक,