जेपी नड्डा ने किया पालम और नजफगढ़ के पीएचसी का निरीक्षण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को पालम में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने मरीजों और डॉक्टरों से बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने पीएचसी में पौधरोपण भी किया।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने जारी की विशेष गाइडलाइन, श्रद्धालुओं से की ये अपील
वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी महाराज मंदिर में होली को लेकर मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। साथ ही इसके लिए एक विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने ऐसे भक्तों से होली के समय मंदिर न आने का निवेदन किया है, जो रंगों से एलर्जी रखते हैं या जिन्हें रंगों के कारण असहजता महसूस होती है।
प्रधानमंत्री मोदी आज एनएक्सटी कॉन्क्लेव में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम में एनएक्सटी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में वैश्विक नेता, नीति निर्माता और विविध उद्योगों के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एनएक्सटी कॉन्क्लेव की पूर्व संध्या पर एक्स पोस्ट में यह सूचना साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने माणा रेस्क्यू ऑपरेशन की मुख्यमंत्री धामी से ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चमोली के माणा में हिमस्खलन के दौरान फंसे श्रमिकों को सकुशल निकालने के प्रयासों में राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।
उत्तराखंड कई जिलों में आज हिमस्खलन होने की चेतावनी
उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्र निदेशक ने कहा कि आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन होने की संभावना है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की सीबीआई जांच नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका आनंद लीगल ऐड फोरम ट्रस्ट ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि इस घटना के चश्मदीद गवाहों के मुताबिक इसमें करीब दौ सौ लोगों की मौत हो गई थी।
उत्तराखंड के माणा में भारी हिमस्खलन में 57 मजदूर दबे, 15 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमावर्ती माणा गांव के समीप सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कराये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान भारी हिमस्खलन के कारण इसमें 57 श्रमिक दब गए। इसमें से बीआरओ और अन्य एजेंसियों ने राहत और बचाव कर अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी श्रमिकों की तलाश की जा रही है।
तुहिन कांत पांडेय बने सेबी के नए चेयरमैन
केंद्र सरकार ने वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है।
जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं का किया स्वागत
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक शुरू होने से पहले विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीयमंत्री पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
आप विधायकों ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोकने के मामले को लेकर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पार्टी के अन्य विधायक शामिल थे। आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं।