‘poor lady’…राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी से मचा बवाल

News Saga Desk

नई दिल्ली। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ऐसी टिप्पणी की है, जो कि अब तूल पकड़ती दिखाई दे रही है संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पूछने पर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady (बेचारी महिला) कह डाला सीनियर कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी को बीजेपी ने अपमानजनक करार दिया है भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी” को लेकर गांधी परिवार पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बन गई है

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, “यह अपमानजनक टिप्पणी थी सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, खासकर राष्ट्रपति पर द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से हैं और अब वह हमारे देश की नंबर एक नागरिक हैं और यह बात कांग्रेस को स्वीकार नहीं है इसलिए वे उनके भाषण का विरोध कर रहे हैं” संबित पात्रा ने कहा, “आज पूरे देश ने राष्ट्रपति को सतर्कता के साथ सुना है, यह दुखद है कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जिस प्रकार की टिप्पणी राष्ट्रपति पर की है वह बिलकुल उचित नहीं है उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने भाषण में थकी हुई थी, भारतवर्ष गणतंत्र है और विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है राष्ट्रपति सशक्त हैं”, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सीनियर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि आखिर तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं” इस दौरान वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (दोनों सांसद) भी मौजूद थे


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More