अक्षय तृतीया को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

News Saga Desk

भागलपुर। अक्षय तृतीया के बुधवार को जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज के पवित्र उतरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद फल, फूल, मेवा और अक्षर धूप दीप से मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर अवस्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में बेलपत्र, फूल, अक्षय धूप में नैवेद्य से पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

बिहार झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और गंगा में पाठी दान कर पुण्य की भागी बने। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु ने गंगा तट पर घड़ा, चावल, दाल, आलू वस्त्र इत्यादि चीज ब्राह्मण को दान किया। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर गंगा स्नान को लेकर उमड़ी हुई है। वहीं हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के लिए वाहन से रवाना हुए।


Read More News

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More