नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सूटकेस में बम की सूचना से सनसनी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

News Saga Desk

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज एक नीले रंग के लावारिस सूटकेस में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ता के पहुंचते ही तमाशबीनों का मजमा लग गया। जांच में सूटकेस में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, सुबह 8 बजे एक कॉल प्राप्त हुई। बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस पड़ा है। उसमें बम हो सकता है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। उसकी जांच की गई। उसमें कपड़े थे। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और एयरपोर्ट आदि स्थानों पर बम होने की सूचना झूठी निकल चुकी हैं। 21 अप्रैल को तीन सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। यह धमकी द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को दी गई थी।


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More