SIP निवेश पहली बार 26 हजार करोड़ पार: एक साल में 50% बढ़ा

News Saga Desk

मुंबई। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। बीते दिसंबर में पहली बार मासिक SIP 26 हजार करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। दिसंबर 2023 में यह 17,610 करोड़ थी, जो बीते माह 50.25% बढ़कर 26,459 करोड़ रुपए हो गई। इस बीच म्यूचुअल फंड फोलियो भी रिकॉर्ड 22.50 करोड़ तक पहुंच गए।

बीते माह इक्विटी स्कीम्स में नेट इन्वेस्टमेंट (निकासी घटाकर) 41,156 करोड़ रुपए रहा। यह सालाना 142% और नवंबर की तुलना में 14.5% ज्यादा है। सेक्टोरल/थीमेटिक स्कीम्स में सबसे ज्यादा 15,332 करोड़ रुपए का नेट इन्वेस्टमेंट हुआ। दूसरी तरफ डेट फंड्स से 1.27 लाख करोड़ की शुद्ध निकासी हुई।

इसके चलते म्यूचुअल फंड हाउस के जरिए मैनेज की जाने वाले फंड (AUM) नवंबर के मुकाबले ₹80,355 करोड़ घटकर ₹67 लाख करोड़ से कम रह गई। नवंबर 2024 में यह रिकॉर्ड ₹68.08 लाख करोड़ थी। 10 साल में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 6 गुना से ज्यादा हो गया है। दिसंबर 2014 में AUM ₹10.51 लाख करोड़ था, जो दिसंबर 2024 में 537% बढ़ गया।

शेयरों में ज्यादा निवेश… कुल AUM में 46% हिस्सेदारी सिर्फ इक्विटी स्कीम्स की

  • निवेशकों ने बीते माह इंडेक्स फंड, गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ जैसी स्कीम्स में 3.89 करोड़ फोलियो के जरिए पैसा लगाया।
  • इक्विटी स्कीम्स का AUM दिसंबर में 30.58 लाख करोड़ रुपए हो गया। यह इंडस्ट्री के कुल AUM का 45.68% है।
  • बीते माह डेट या बॉन्ड आधारित फंड्स का AUM 15.67 लाख करोड़ रुपए रहा। यह कुल AUM का 23.41% है।
  • म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या सालाना आधार पर 36.5% बढ़ गई। इसमें से 70% फोलियो इक्विटी स्कीम्स में हैं।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

Read More