रांची में AJSU नेता की गला रेतकर हत्या, ग्राहक बनकर दुकान आया था अपराधी

News saga Desk

रांची। रांची में 2 दिनों के अंदर 2 नेताओं की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। पहले कांके में बीजेपी नेता की हत्या हुई, और अब गुरुवार रात को आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात को रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में हुई। यहां भूपल साव अपनी फुटवियर दुकान में मौजूद थे। एक युवक ग्राहक बनकर आया, 5 मिनट तक सामान देखा। अचानक उसने चाकू निकाला और भूपल साव का गला रेत दिया। फिर घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि स्टील में श्रीराम कथा का महाभंडारा चल रहा था, जिससे इलाके में भारी भीड़ थी। अपराधी ने इस भीड़ का फायदा उठाकर हत्या को अंजाम दिया और आराम से भाग निकला। हत्या की खबर मिलते ही भूपल साव की पत्नी ममता देवी और बेटे विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विशाल ने कहा, “मेरे पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या कर दी गई।”  

आजसू ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल  

घटना की सूचना मिलते ही आजसू के नेता भरत कांशी, चिंटू मिश्रा और जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत अस्पताल पहुंचे आजसू नेताओं ने रांची की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब अपराधी छोटे व्यापारियों तक को निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।  


Read More News

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More