क्या आपको पता है रोज सुबह चिया सीड्स खाना सेहत के लिए है कितना फायदेमंद, एंटी-एजिंग के लिए रामबाण है चिया सीड्स

News Saga Desk

चेहरे पर समय से पहले और समय के साथ आते एजिंग साइंस को भले ही पूरी तरह से ठीक न किया जा सकता हो, लेकिन इसके प्रोसेस को थोड़ा सा धीमा और त्वचा की सही देखभाल से खुद को जवां जरूर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको महंगे कॉस्मेटिक या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर रखे छोटे से बीज भी ये काम कर देंगे।

हम चिया सीड्स की बात कर रहे हैं, आइए हम भी जानते हैं इन बीजों के फायदों के बारे में। इससे पहले समय से पहले चेहरे पर आती एजिंग साइन का कारण जानते हैं।

समय से पहले क्यों आ रहा बुढ़ापा

आजकल जिस तरह का हमारा खानपान और लाइफस्टाइल हो गया है, उसी हिसाब से हमारी बॉडी भी ढलने लगी है। जैसे पॉल्यूशन में रहना, स्मोकिंग करना, स्क्रीन पर लगे रहना, नींद पूरी न करना और खुद को खूबसूरत बनाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना आदि। लेकिन आप बुढ़ापा लाने वाले एजिंग प्रोसेस को धीमा जरूर कर सकते हैं।

चिया सीड्स हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी

चिया सीड्स हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी

चिया सीड्स के अंदर ऐसी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है जो बॉडी में इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इंफ्लेमेशन एक ऐसी चीज है जो हमारी बॉडी के अंदर एजिंग प्रोसेस यानी कि उम्र बढ़ने के प्रोसेस को तेज कर देता है। तो जाहिर सी बात है जब आप चिया सीड्स लेते हैं उससे आपके अंदर ये इंफ्लेमेशन कम होता है तो आप थोड़ी ज्यादा जवां दिखती हैं, थोड़ी ज्यादा जवान बनी रहती हैं।

एंटीऑक्सिडेंट से है रिच

एंटीऑक्सिडेंट से है रिच

इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के अंदर फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बॉडी के अंदर सेल्यूलर डैमेज कम होता है और एजिंग प्रोसेस जो है वो स्लो होने लगता है। इसलिए आप भी अपने आहार में चिया सीड्स को जरूर शामिल करें। डॉक्टर ने इन्हें खाने का तरीका भी बताया है।

एंटी एजिंग के तौर पर चिया सीड्स को कैसे खाएं

एंटी एजिंग के तौर पर चिया सीड्स को कैसे खाएं
  • चिया सीड्स को लेने के लिए आप इन्हें एक चम्मच लेकर और फिर उन्हें एक कटोरी पानी के अंदर रात को भिगो कर रख दीजिए।
  • इसके बाद जब आप सुबह उठें तो नाश्ते में अपने दूध में मिला दीजिए वो भी पानी सहित।
  • आप चाहें तो ओट्स बनाते समय उसमें भी डाल सकते हैं।
  • या फिर आप चाहें तो इसे ऐसे भी पी सकते हैं पानी समेत।
  • आप इसे किसी भी तरह कंज्यूम कर सकते हैं क्योंकि हर तरह से ये फायदेमंद है।


Read More News

সন্ত্রাসের বিরুদ্ধে লড়াইয়ে ভারত ও প্যারাগুয়ে কাঁধে কাঁধ মিলিয়ে দাঁড়িয়ে আছে : প্রধানমন্ত্রী

সকাল সকাল ডেস্ক। নয়াদিল্লি : নতুন দিল্লির হায়দরাবাদ হাউসে মিলিত হলেন প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী...

Read More