राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल

News Saga Desk

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन से बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने कैंपस पहुंची। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस कार्यक्रम में वह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगी। इसके बाद कार्यक्रम समाप्ति के बाद एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आज रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोका गया है। वहीं, सुबह 10 बजे से कांके-रिंग रोड और दोपहर 12 बजे से बीआईटी से हिनू चौक तक के रास्ते में गाड़ियां नहीं चलेंगी। एयरपोर्ट जाने वाले वे यात्री जिनकी फ्लाइट सुबह 11 से 1.30 बजे के बीच है, उनसे सुबह 11.30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचने का आग्रह किया गया है। शहर से एयरपोर्ट जाने के लिए सदाबहार चौक, घाघरा रोड से होकर हेतू बस्ती के रास्ते का उपयोग करने के लिए कहा गया है।

बीआईटी में एक घंटे रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश की बेहतरीन तकनीकी संस्थानों में शामिल बीआईटी मेसरा आज अपने 70वां साल पूरा कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं। बीआईटी कैंपस के जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जहां वे एक घंटे रहेंगी। वह दिन के 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में रहेंगी। इस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ-साथ सीके बिड़ला, मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सीके बिड़ला के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।


Read More News

Read More