सर्राफा बाजार में कमजोरी के रुख से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

News Saga Desk

नई दिल्ली : लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज सोने की कीमत में 160 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,260 रुपये से लेकर 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये से लेकर 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आई कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 81,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More