वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले निरीक्षण करने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे

News Saga Desk

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं पार्टी नेता तरुण चुघ मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।

इस दौरान भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर जगह जनता प्रधानमंत्री पर विश्वास करती है। उनके शब्दों और काम पर जनता को भरोसा है। 20 फरवरी को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली का हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ उनकी पूरी कैबिनेट, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ करीब एक लाख लोग इसमें शामिल होने वाले हैं।

Read More News

Read More