दिल्ली चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 41 सीटों पर आगे, केजरीवाल फिलहाल पिछड़े

News Saga Desk

नई दिल्ली : सत्तर सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का इस बार का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आआपा) के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मतगणना के अब तक के रुझानों में आआपा को पीछे धकेलता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के सुबह 11 बजे तक के मतगणना रुझानों में भाजपा 41 और आआपा 29 सीटों पर आगे है।

आयोग के अनुसार, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्र 18174, कालकाजी से भाजपा के रमेश विधूड़ी 1635, मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय 3362 मतों से आगे हैं। यहां यह दिलचस्प है कि कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री और आआपा उम्मीदवार आतिशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

उन्हें भाजपा विधूड़ी जोरदार चुनौती दे रहे हैं। आआपा के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि नई दिल्ली से उसके मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं। प्रवेश फिलहाल 225 वोटों से आगे चल रहे हैं। जंगपुरा से आआपा उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो जरूर इस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2686 मतों से आगे चल रहे हैं।

Read More News

Read More