IPL 2025 में कौन जीतेगा आज का मैच? लखनऊ और मुंबई में किसका पलड़ा भारी? जानें सबकुछ
IPL 2025 का 16वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। लखनऊ-मुंबई की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो दोनों को अभी तक तीन मैचों में सिर्फ एक जीत नसीब हुई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला
IPL 2025 का 15वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के होमग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2025: एलएसजी के गेंदबाज दिग्वेश सिंह पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 मैच के दौरान एलएसजी के तेज गेंदबाज दिग्वेश सिंह को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके चलते उन्हें उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
वंदना कटारिया ने की अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा
भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे एक असाधारण करियर का समापन हो गया। 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 158 गोल करने वाली वंदना भारतीय महिला हॉकी इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी के रूप में विदाई ले रही हैं।
आईपीएल 2025: पर्पल कैप और ऑरेंज कैप तालिका में बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में रविवार को हुए दोहरे मुकाबलों के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शिकस्त दी। इसके बाद पर्पल कैप की दौड़ में नया नंबर 2 और 3 खिलाड़ी सामने आया।
वाराणसी के रोशन मौर्य ने 10 दिन में जीते तीन पदक
वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ के पास रहने वाले रोशन मौर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा की चमक बिखेरी है। मात्र 10 दिनों में उन्होंने तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। रोशन, काशी विद्यापीठ के छात्र होने के साथ-साथ कराटे के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई पदक जीतकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
विदेशी खिलाड़ियों को जीआई-पीकेएल में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं : कार्तिक डम्मू
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी सितारे ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 18 अप्रैल से गुरुग्राम में शुरू होने वाला है। पहले सीजन में 12 टीमें (6 पुरुष और 6 महिला टीमें) हिस्सा ले रही हैं।
गुजरात VS मुंबई में किसका पलड़ा भारी? आज के मैच से पहले जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंडियंन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों को आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है,
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के होमग्राउंड चेपॉक में हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था।
CSK vs RCB: किसे मिलेगी सीजन की दूसरी जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होने वाली इस टक्कर में दोनों ही टीमों की नजर दूसरी जीत पर होगी। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी थी।