प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के चुनावी रण में, करतार नगर में होनी है जनसभा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में होंगे। वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ-संगम तट पर मची भगदड़, 14 की हुई मौत
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। हादसे में 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में मौजूद 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखी चिठ्ठी
आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि आज प्रधानमंत्री को उन्होंने एक बहुत अहम मुद्दे पर चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कहा कि चिट्ठी द्वारा उन्हाेंने प्रधानमंत्री से दाे मांग की है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री करेंगे तीन रैलियां, बुधवार को घोंडा से करेंगे शुरूआत
दिल्ली विधानसभा के चुनावी रण में भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवाराें के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैलियां करेंगी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री माेदी घोंडा में एक रैली करेंगे। घोंडा इलाके में भाजपा का दबदबा रहा है।
महाकुम्भ में दूसरे अमृत स्नान से एक दिन पहले संगम में उमड़ा जनसैलाब
महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को है। इस दिन आसमान से दूसरी बार अमृत टपकेगा। इस दिन 14 जनवरी को हुए पहले अमृत स्नान से भी अधिक लोगों के पहुंचने की पूरी संभावना है। मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले अमृत स्नान से न केवल आपको शुभ फल मिलते हैं, बल्कि आपके पितरों की आत्मा भी तृप्त होती है।
प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार और कंटेनर के बीच सीधी भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल
मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ ना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर ग्राम मसुरयाई के पास मंगलवार सुबह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने
दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश डमी स्कूलों पर कार्रवाई करे CBSE और सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम आदेश जारी किया है। इसमें कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CBSE को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली में चल रहे “डमी स्कूलों” के खिलाफ कार्रवाई करे। इस दौरान अदालत ने इन स्कूलों द्वारा अन्य राज्यों के छात्रों को दिल्ली के निवासियों का फायदा देने पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही दोनों संस्थाओं से इस संदर्भ में उठाए गए कदमों पर हलफनामा मांगा है।
PM ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान हुआ करता था, तो भारत के पूर्वी हिस्से का उसमें बहुत बड़ा योगदान था। ओडिशा दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था।
उत्तराखंड में लागू हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने किया UCC पोर्टल का लोकार्पण
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) आज से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी इसका ऐलान किया। यह कार्यक्रम सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में चल रहा है। सीएम धामी ने कहा कि यह बहुत भावुक क्षण है। हमने 3 साल पहले प्रदेश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा लिया।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाएंगे डुबकी
देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक एवं योगी कैबिनेट के मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृहमंत्री सोमवार को महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद जूना अखाड़ा पहुचेंगे।