इन सरकारी स्कीम्स को मिल सकता है बजट 2025 में तोहफा
Budget 2025 के घोषणा से पहले उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, खासकर सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से। महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत देने के उद्देश्य से सरकार पीएम आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत राशि बढ़ा सकती है।
स्पाइसजेट एक फरवरी से चेन्नई से प्रयागराज के लिए भरेगी सीधी उड़ान
बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट एक फरवरी से चेन्नई से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान भरेगी। साथ ही महाकुंभ के लिए 27 फरवरी तक रोजाना अपनी उड़ान सेवा
मुंबई एयरपोर्ट पर 8.47 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित सामान जब्त, चार गिरफ्तार
सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात लगभग 8.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, ड्रग और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में कस्टम की टीम ने चार यात्रियों को गिरफ्तार
त्रिपुरा में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
त्रिपुरा में बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दक्षिण त्रिपुरा जिले के एनसी पारा बीओपी क्षेत्र के तहत त्रिकुमार पारा गांव से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं।
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा
कटरा-श्रीनगर रूट के लिए वंदे भारत ट्रेन का शनिवार को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ट्रायल किया गया। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से कश्मीर के लिए रवाना हुई। यह 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। इससे पहले 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर किया था।
मुंबई आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा भारत लाया जाएगा
मुंबई हमले (26/11) के दोषी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जाएगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। 13 नवंबर 2024 को राणा ने निचली अदालत के प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को खारिज कर दिया था।
वक्फ जेपीसी में फिर हंगामा, निलंबित सदस्य अध्यक्ष से करेंगे शिकायत
वक्फ संशोधन विधेयक पर शुक्रवार को हुई संसद की संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में एक बार फिर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते विपक्ष के 10 सदस्यों को समिति की कार्यवाही से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सदस्यों ने अब लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है और समिति के कामकाज
चंद्रबाबू नायडू ने वित्त मंत्री से मुलाकात में आंध्र प्रदेश के लिए मांगी वित्तीय सहायता
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान चंद्रबाबू ने राज्य से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा करके वित्तीय
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर पर
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जनवरी को समाप्त हफ्ते में 1.88 अरब डॉलर घटकर 623.98 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते यह 8.71 अरब डॉलर