महाकुंभ सेक्टर 22 में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर राख
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला के दौरान लगी आग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महाकुंभ 2025 को लेकर पहले से ही किसी भी आपदा स्थिति से निपटने की तैयारी की गई थी। आगलगी जैसी घटना न हो, इसके लिए सभी सेक्टरों में फायर फाइटर्स की तैनाती की गई थी।
महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद 5 बड़े बदलाव किए गए
महाकुंभ मेले में 5 बड़े बदलाव कर दिए गए हैं। पवित्र संगम तट पर हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोके जाने के लिए यह चेंज किया गया है। पूरे मेला परिसर में कोई भी वाहन नहीं चलेगा और इसे नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से कांग्रेस सांसद को उठा ले गई UP पुलिस
रेप के आरोप में फरार कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सांसद को दो बार नोटिस जारी किया गया कि वह पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें, पर वह पेश नहीं हुए। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ल ने
नायब सैनी की केजरीवाल को चुनौती, राजघाट के पास पानी पीकर दिखाएं
यमुना जल काे लेकर छिड़े घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजघाट के पास जाकर यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। नायब सैनी ने बुधवार की शाम दिल्ली के गांव दाहिसरा में जाकर यमुना का पानी पीते हुए आचमन किया था। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कोई जवाब नहीं आया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमित शाह आज करेंगे पुस्तक ‘इंडियन रेनेसांः द मोदी डिकेड’ का विमोचन
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यात्रा पर केंद्रित किताब ‘इंडियन रेनेसांः द मोदी डिकेड’ का विमोचन करेंगे। इस किताब का संपादन डॉ. ऐश्वर्या पंडित ने किया है।
केजरीवाल ने बादली विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार अजेय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बादली विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार अजेय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
घरेलू नौकरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने को पैनल गठित करे केंद्र : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू काम काज करने वालों के शोषण को रोकने का कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को छह महीने में एक पैनल गठित कर कानून की रूपरेखा तय
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा नेता संजीव अरोड़ा
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य व इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में संजीव अरोड़ा को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
महाकुंभ भगदड़ से रेल सेवा हुई प्रभावित: बिहार और दिल्ली की कई ट्रेनें रद्द
प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ का असर रेलवे व्यवस्था पर भी पड़ा है। भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते रेलवे प्रशासन ने बिहार से प्रयागराज जाने वाली कई विशेष ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा, कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं