दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश डमी स्कूलों पर कार्रवाई करे CBSE और सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक अहम आदेश जारी किया है। इसमें कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CBSE को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली में चल रहे “डमी स्कूलों” के खिलाफ कार्रवाई करे। इस दौरान अदालत ने इन स्कूलों द्वारा अन्य राज्यों के छात्रों को दिल्ली के निवासियों का फायदा देने पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही दोनों संस्थाओं से इस संदर्भ में उठाए गए कदमों पर हलफनामा मांगा है।
PM ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान हुआ करता था, तो भारत के पूर्वी हिस्से का उसमें बहुत बड़ा योगदान था। ओडिशा दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था।
उत्तराखंड में लागू हुआ यूनिफॉर्म सिविल कोड, सीएम धामी ने किया UCC पोर्टल का लोकार्पण
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) आज से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी इसका ऐलान किया। यह कार्यक्रम सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में चल रहा है। सीएम धामी ने कहा कि यह बहुत भावुक क्षण है। हमने 3 साल पहले प्रदेश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा लिया।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाएंगे डुबकी
देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केश्व प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक एवं योगी कैबिनेट के मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गृहमंत्री सोमवार को महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद जूना अखाड़ा पहुचेंगे।
इन सरकारी स्कीम्स को मिल सकता है बजट 2025 में तोहफा
Budget 2025 के घोषणा से पहले उम्मीदें बढ़ी हुई हैं, खासकर सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से। महंगाई के दौर में आम जनता के लिए राहत देने के उद्देश्य से सरकार पीएम आवास योजना और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के तहत राशि बढ़ा सकती है।
स्पाइसजेट एक फरवरी से चेन्नई से प्रयागराज के लिए भरेगी सीधी उड़ान
बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट एक फरवरी से चेन्नई से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान भरेगी। साथ ही महाकुंभ के लिए 27 फरवरी तक रोजाना अपनी उड़ान सेवा
मुंबई एयरपोर्ट पर 8.47 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित सामान जब्त, चार गिरफ्तार
सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात लगभग 8.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, ड्रग और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में कस्टम की टीम ने चार यात्रियों को गिरफ्तार
त्रिपुरा में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
त्रिपुरा में बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में दक्षिण त्रिपुरा जिले के एनसी पारा बीओपी क्षेत्र के तहत त्रिकुमार पारा गांव से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। बाद में उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो भारत की पहली राजकीय यात्रा पर हैं।
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा
कटरा-श्रीनगर रूट के लिए वंदे भारत ट्रेन का शनिवार को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ट्रायल किया गया। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से कश्मीर के लिए रवाना हुई। यह 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। इससे पहले 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर किया था।