विशाखापट्टनम में शुरू हुआ भारत-अमेरिका का जल-थल अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संयुक्त जल-थल अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ विशाखापट्टनम में शुरू हो गया है। उद्घाटन समारोह भारतीय नौसेना के युद्धपोत जलाश्व पर आयोजित किया गया। यह अभ्यास अमेरिका-भारत के सामरिक समुद्री हितों और दोनों देशों की रक्षा साझेदारी में बढ़ती निकटता को दर्शाने के लिए है।
वक्फ संशोधन विधेयक-2025 राज्यसभा में आज दोपहर एक बजे होगा पेश
करीब 12 घंटे लंबी बहस और नोकझोंक के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को बुधवार देररात लोकसभा में पारित कर दिया गया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर, पश्चिम बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, वेतन लौटाने की जरूरत नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के करीब 25 हजार शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ये नियुक्तियां फर्जी तरीके से की गईं।
वक्फ संशोधन विधेयक को कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB,काला कानून बताकर किया खारिज
भारत में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(एआईएमपीएलबी) ने बुधवार को कहा कि अगर वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पास हो गया तो वह इसे अदालत में चुनौती देगा। बोर्ड ने इसे एक ‘काला कानून’ करार दिया और इसे समुदाय के अधिकारों को खतरे में डालने वाला बताया।
CAA, तीन तलाक, UCC और अब वक्फ बिल… मुस्लिम समाज से जुड़े वो फैसले जहां तीव्र विरोध के बावजूद अडिग रही मोदी सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका सीधा ताल्लुक मुस्लिम समुदाय से था। पहले देश से तीन तलाक का खात्मा, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और अब वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 जैसे फैसलों ने देशभर में बहस छेड़ दी है।
स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर कटाक्ष- लोगों के जीवन के साथ जुआ न खेलें
सांसद स्वाति मालीवाल ने आज आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा कटाक्ष किया। खास बात यह है कि मालीवाल आआपा की राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने एक्स पर केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि लोगों के जीवन के साथ जुआ न खेलें।
Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश
लोकसभा में सोमवार दोपहर वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रश्नकाल के बाद दोपहर इसे सदन में चर्चा के लिए पेश किया। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया है।
भारतीय सेना ने म्यांमार में बनाया भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल
भारतीय सेना की 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम ने म्यांमार के मांडले में भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है, जिसमें गंभीर सर्जरी और मरीजों की देखभाल करने की क्षमता है। आगरा से गई यह टीम विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ट्रैफिक पुलिस के जब्त किए वाहनों में आग, 35 वाहन जले
अहमदाबाद। अहमदाबाद के रिंगरोड स्थित ओढव ब्रिज के नीचे ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किए वाहनों में सोमवार सुबह आग लग गई। आग फैलने पर ब्रिज के आसपास पार्क किए गए अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। आग से 33 दो पहिया और 2 गाड़ियां जल गईं। इसमें 22 वाहन जब्त किए हुए थे, जबकि 11 अन्य वाहन शामिल हैं।
देशभर की प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा, अमन और शांति की दुआ की गई
नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईद-उल-फितर के मौके पर सुबह प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई।