घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख ,सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 86,060 रुपये से लेकर 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के
महाकुम्भ में नेपाल से आए 85 वर्षीय श्रद्धालु को इस्केमिक स्ट्रोक, 6 एक्सपर्ट डॉक्टरों ने बचाई जान
महाकुम्भनगर। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन अस्पताल) के चिकित्सकों ने इस्केमिक स्ट्रोक से पीड़ित नेपाल निवासी 85 वर्षीय श्रद्धालु की जान बचाने में सफलता पाई। अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. कमलेश सोनकर और उनकी 06 एक्सपर्ट डॉक्टरों की पूरी टीम की तत्परता और कुशल उपचार के चलते 85 वर्षीय रामधनी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली स्टेशन हादसा रेलवे की बड़ी नाकामी, कांग्रेस ने मांगा रेल मंत्री से इस्तीफा
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को सीधे तौर पर रेलवे की नाकामी करार देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने आराेप लगाया कि इस दुखद घटना के पीड़िताें के आंकड़ों को रेलवे प्रशासन छिपा रहा है।
देश में लागू होगा नया टैक्स कानून, क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल एसेट्स सहित इन बदलावों को प्राथमिकता
भारत के टैक्स सिस्टम को अधिक आधुनिक और कुशल बनाने के लिए एक नया टैक्स कानून पेश किया गया है। हालांकि, इस नए कानून में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स और शेयरों पर टैक्सेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया कानून पुराने टैक्स कानून से 50% छोटा है, जिसमें कुल 2.56 लाख शब्द हैं।
फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटे पीएम मोदी, वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी फ्रांस और अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। उनका विमान शुक्रवार रात दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर लैंड हुआ, जहां उन्होंने अधिकारियों का अभिवादन किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर विभिन्न द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
आयकर विधेयक 2025 की समीक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने प्रवर समिति का किया गठन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक 2025 की गहन समीक्षा के लिए 31 सदस्यीय प्रवर समिति (सेलेक्ट कमिटी) का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। यह समिति विधेयक के विभिन्न प्रावधानों, उनके प्रभाव और संभावित सुधारों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।
अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए।
महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2250 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सड़क परिवहन निगम ने 15 से 17 फरवरी तक 2250 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे।
PMLA मामलों में SC की सख्त टिप्पणी, दहेज कानून की तरह हो रहा मनी लॉन्ड्रिंग कानून का दुरुपयोग !
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) कानून के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल भी दहेज कानून (498A) की तरह गलत तरीके से किया जा रहा है। कोर्ट ने यह टिप्पणी छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में आरोपी पूर्व IAS अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी की जमानत के मामले में दी।
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका से ‘बहुत कुछ लेकर’ लौट रहे हैं स्वदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका से ‘बहुत कुछ लेकर’ आज स्वदेश लौट रहे हैं। उन्होंने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अनेक दिग्गजों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस से अमेरिका पहुंचे। ट्रंप ने जनवरी में दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद भारत के साथ पहली द्विपक्षीय वार्ता की मेजबानी की।