विक्की कौशल छावा के रिलीज से पहले महाकुंभ पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
काशी में 30 लाख लोगों की उमड़ी भीड़, मंदिर से 5km तक की लंबी कतार
अयोध्या और काशी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है। इस समय 30 लाख से अधिक लोग शहर में मौजूद हैं, जिससे जाम जैसे हालात बन गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए 5 किमी लंबी कतार लगी हुई है। भक्तों को 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद दर्शन मिल रहे हैं।
वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में भी नारेबाजी, ओवैसी ने कहा- रिपोर्ट से कई पन्ने और पैराग्राफ हटा दिये गये
आज गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इस पहले इस विधेयक को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है।
राजस्थान में बन रही कैंसर की वैक्सीन, कीमत 10 हजार
राजस्थान में पहली बार देसी तकनीक से विकसित कैंसर वैक्सीन तैयार की जा रही है। ये वैक्सीन महज 10 हजार रुपए के खर्च में कैंसर का इलाज करने में सक्षम होगी। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर को डेंड्रिटिक सेल वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल गई है। इस वैक्सीन से 5 तरह के कैंसर का इलाज संभव होगा।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अमेरिका, वाशिंगटन में जोरदार स्वागत, ट्रंप से होनी है मुलाकात
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस का दौरा पूरा कर अमेरिका की यात्रा पर राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। उनका विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5ः32 बजे उन्होंने एक्स पर लिखा, ” थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी में उतरा हूं।
दिल्ली की हारी हुई सीटों पर बीजेपी की समीक्षा बैठक जारी, चुनाव प्रभारी मौजूद
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को मोदी की फ्रांस-अमेरिका दौरे से वापसी के बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी के चलते AAP ने भाजपा में फूट का दावा किया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समाचारपत्रों के हित में दिया निर्देश
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश भर के समाचार पत्रों की मौजूदा समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम उठाने का निर्देश भारत के समाचार पत्रों के महापंजीयक और केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक को दिया है।
फुल एक्शन मूड में आई दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्यूरो, जाने पुरा मामला
दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है।
रामलला मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास आज सुबह सात बजे बृह्मलीन हो गए। आचार्य सत्येंद्र दास ने 85 वर्ष की आयु में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में अंतिम सांस ली। एसजीपीजीआई के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालु पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल बरसाए गए। प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।