घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक का हुआ इज़ाफा: नई कीमतें कल से होंगी लागू, उज्ज्वला योजना सिलेंडर की भी कीमत बढ़ी
घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है।
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन का किया दौरा
केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरन रिजिजू और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को श्रीनगर के खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन में एक साथ शांतिपूर्ण सुबह की सैर का आनंद लिया।
वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मांग
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। जमीयत उलेमा ए हिन्द की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सोमवार को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष वक्फ कानून में संशोधन कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग की।
अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर, आज कठुआ में अग्रिम चौकी का करेंगे दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करने के लिए रविवार शाम यहां पहुंचे हैं। वो आज कठुआ जिले के दौरे के दौरान पाकिस्तान सीमा पर स्थापित एक अग्रिम चौकी विनय पोस्ट तक जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वस्थ विश्व’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज जारी अपने संदेश में ‘स्वस्थ विश्व’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार ध्यान केन्द्रित करेगी। लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर योजनाओं और संसाधन बढ़ाने पर निवेश जारी रहेगा।
कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने के साथ उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति समेत अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया।
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शिमला। राजधानी शिमला में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब ठगों के निशाने पर आम जनता ही नहीं बल्कि वीआईपी भी आने लगे हैं। ताजा मामला प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से जुड़ा है। उनके बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि बैंक अधिकारी की समझदारी से समय रहते सतर्कता बरती गई और एक बड़ी ठगी टल गई।
पुलिस का पांच घंटे चला धरपकड़ अभियान, 85 अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 85 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया।
बुंवि : आईआईआरएफ रैंकिंग में उप्र में प्रथम व देश में 28 वें नंबर पर
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता की चमक बिखेरी है। देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों की रैंकिंग करने वाली इंडियन इंस्टिट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 में विश्वविद्यालय के इंटीरियर डिजाइन विभाग ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। विश्वविद्यालय ने इंटीरियर डिजाइन कैटेगरी में अखिल भारतीय स्तर पर 28वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
श्री राम जन्मभूमि में श्रीराम लला का जन्मोत्सव , हो रहा अभिषेक
अयोध्या।सूर्य देव किरणों से करेंगे चार मिनट तक भगवान का अभिषेक। श्रीराम जन्मभूमि में राम नवमी पर श्री राम लला भगवान के जन्मोत्सव के लिए वैदिक विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ हो गया है। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और उसी समय से उनके कुल देवता सूर्य उनका अपनी किरणों से अगले चार मिनट तक भगवान के ललाट पर उनका सूर्य तिलक से अभिषेक करेंगे। राम भक्तों के लिए आज मंदिर से सीधा लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है।