केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह का एक दिवसीय बिहार दौरा, प्रदेश भाजपा नेताओं के संग करेंगे बैठक
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान दो बार बिहार आ चुके हैं। ये तीसरी बार है जब चुनावी हलचल के बीच वे बिहार आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान अपने पटना दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
महाराष्ट्र में रेलवे की 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मुंबई में नई एसी लोकल ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया, जिससे महाराष्ट्र में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मिलीं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वियना में ऑस्ट्रिया के संघीय वित्त मंत्री मार्कस मार्टरबाउर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर बातचीत की। वित्त मंत्री ने मार्टरबाउर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
जेपी नड्डा ओडिशा में आयुष्मान भारत-पीएम जेएवाई के लाभार्थियों को वितरित करेंगे कार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को ओडिशा में एक विशेष कार्यक्रम में आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई और गोपबंधु जन आरोग्य योजना के लाभों को मिलाकर नए एकीकृत आयुष्मान कार्ड के वितरण का उद्घाटन करेंगे।
तहव्वुर राणा की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, एनआईए ने मांगी 20 दिन की कस्टडी
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के गुरुवार देर शाम भारतीय सरजमीं पर उतरते ही उस पर कानूनी शिंकजा कस दिया गया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उसे पालम एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान एनआईए ने राणा की 20 दिन की कस्टडी की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे वाराणसी,मुख्यमंत्री योगी ने की गर्मजोशी से अगवानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री विशेष विमान एयर इंडिया वन से जैसे ही विमानतल पर उतरे वहां पहले से मौजूद मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने उनका स्वागत किया।
उधमपुर और किश्तवाड़ में आतंकियों की तलाश में अभियान तेज
सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग के उधमपुर और किश्तवाड़ जिलों में रात भर की घेराबंदी के बाद आतंकियों की तलाश में गुरुवार को अभियान और तेज कर दिया है। इन इलाकों में सक्रिय आतंकवादियों पर नज़र रखने के लिए अतिरिक्त मजबूती के साथ तलाशी अभियान चलाया गया है।
केन्द्रीयमंत्री गडकरी आज मप्र को देंगे सड़कों और फ्लाई ओवर की बड़ी सौगात
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वो यहां धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद उपस्थित रहेंगे।
मुंबई हमले के आरोपित तहव्वुर राणा को अमेरिका से लेकर भारत आ रहे विशेष विमान के आज दोपहर दिल्ली पहुंचने की संभावना
अमेरिका से मुंबई आतंकवादी हमले के प्रमुख आरोपित 64 वर्षीय तहव्वुर राणा को लेकर कल शाम लगभग सात बजकर 10 मिनट पर भारत के लिए रवाना विशेष विमान के आज दोपहर लगभग 12 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है।
नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने को सरकार की मंजूरी
भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे।