राजस्थान के पूर्व मंत्री खाचरियावास के घर ईडी की छापेमारी, 19 ठिकानों पर टीम कर रही जांच
राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलाेत सरकार में मंत्री रह चुके प्रताप सिंह खाचरियावास और उनके परिवार से संबंधित उन्नीस ठिकानों पर मंगलवार काे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब पांच बजे टीमें पहुंच गई थीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के 5वे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयर पोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
वक्फ कानून ठीक होता तो साइकिल का पंक्चर नहीं बनाते मुस्लिम युवा- प्रधानमंत्री
पीएम ने कहा कि वक्फ की जमीन से गरीब पसमांदा मुसलमानों का भला नहीं हुआ बल्कि चंद जमीन माफियाओं ने इसका फायदा उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में लाखों हेक्टेयर वक्फ भूमि है।
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर कलश हुआ स्थापित
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर पर सोमवार को कलश स्थापित किया गया। शिखर का निर्माण आखिरी चरण पर है। कलश स्थापना से पूर्व विधिविधान से पूजन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हिसार से अयोध्या की वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत करेंगे, यमुनानगर भी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हरियाणा जाएंगे। वो सबसे पहले हिसार जाकर सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वो हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन
कृतज्ञ राष्ट्र आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर पुण्य नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहेब को याद करते हुए अपने-अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें कोटिशः नमन किया है।
पोरबंदर के पास समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त
गुजरात के पोरबंदर से 190 किलोमीटर दूर समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता 12-13 अप्रैल की रात को मिली है।
राष्ट्रपति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा, कहा- 3 महीने में राज्यपाल के भेजे बिल पर लें फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर किसी राज्य का राज्यपाल कोई विधेयक (बिल) राष्ट्रपति को भेजता है, तो राष्ट्रपति को उस पर 3 महीने के भीतर फैसला लेना होगा — यानी या तो मंज़ूरी दें या अस्वीकार करें। यह समयसीमा उस दिन से गिनी जाएगी जब राज्यपाल ने विधेयक राष्ट्रपति को भेजा हो।
कश्मीर घाटी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
कश्मीर घाटी में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज दोपहर करीब 1 बजे कश्मीर घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र पाकिस्तान में था।
किश्तवाड़ मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए, मृतकों की संख्या हुई 3, ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में शुक्रवार से चल रही मुठभेड़ में दो और अज्ञात आतंकवादी मारे गए। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अब तक दो और आतंकवादी मारे गए हैं।