मुंबई एयरपोर्ट 9 मई को छह घंटे के लिए बंद रहेगा, दो रनवे की होगी मरम्मत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) 9 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान मानसून से पहले दो रनवे बंद करके रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा।
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, हुई चार की माैत
उत्तर पूर्वी जिले के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर घायल हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम पहुंची।
दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात
शहजादा हुसैन बुरहानुद्दीन के नेतृत्व में दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दाऊदी बोहरा समुदाय की राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर जारी करते हुए यह जानकारी दी गई है।
नेशनल हेराल्ड पर बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं कई घोटाले
भारतीय जनता पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस पार्टी के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकपाहट, धड़धड़ाहड, डगमगाहट और लड़खड़ाहट होने लगती है।
भारत की बांग्लादेश को सलाह, दिखावा करने की बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की रक्षा करने पर दे ध्यान
भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कपटपूर्ण हरकतों से बाज आने की सलाह दी है। कहा है कि हम पर टिप्पणी करने की बजाय उसे अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का पलटवार, हरदीप पुरी बोले-कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के खिलाफ करना चाहिए प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बता रही है वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
जस्टिस यशवंत वर्मा नकदी मामले में अब तक दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी, उपराष्ट्रपति ने उठाए सवाल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी बरामदगी मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एक संज्ञेय अपराध में कानून के तहत एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य है
मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में ममता सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा-हालात पूरी तरह नियंत्रण में
वक्फ बार्ड संशोधन अधिनियम के विरोध में भड़की हिंसा से प्रभावित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले को लेकर राज्य सरकार ने गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में जानकारी दी। राज्य सरकार ने न्यायालय को सूचित किया कि जिले की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
कोई FASTag नहीं, कोई रुकावट नहीं: भारत 1 मई, 2025 से GPS आधारित टोल प्रणाली शुरू करने जा रहा है
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क यात्रा 1 मई से अधिक सुगम होने वाली है, जिसमें एक नए जीपीएस-आधारित टोल संग्रह प्रणाली का परिचय दिया जाएगा, और फास्टैग का उपयोग अतीत की बात बन जाएगा।ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) 1 अप्रैल से लागू होने की उम्मीद थी, हालाँकि इसमें देरी हुई है।
बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या की, फिर 10 बार सांप से डसवाया; मेरठ में एक बार फिर शर्मसार हुई इंसानियत
मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात फिर हुई है। यहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई।