प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व जल दिवस पर किया पानी के संरक्षण का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व जल दिवस पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल सभ्यताओं की जीवनरेखा रहा है।
मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के छह कैडर गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संगठनों के छह सक्रिय कैडर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज सुबह यह जानकारी दी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लैशराम रोमन मैतेई (46) को इंफाल ईस्ट जिले के अंड्रो-थाना क्षेत्र के उचोल माखा लेकै से गिरफ्तार किया।
दिल्ली हाईकोर्ट जज के बंगले पर मिले 15 करोड़ कैश
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर करीब 15 करोड़ रुपए नगद बरामद होने के बाद उनके ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला किया है। दरअसल, होली की छुटि्टयों के दौरान जस्टिस वर्मा के सरकारी बंगले पर आग लग गई थी।
उत्तराखंड में 110 मदरसों पर लगा ताला
धामी सरकार का उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।
मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
मणिपुर के विभिन्न जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने व्यापक अभियान चला कर बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किया है। मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।
नेपाल में बिजली संकट, सरकार ने भारत से पीक ऑवर में मांगी 230 मेगावाट बिजली
नेपाल सरकार ने भारतीय दूतावास के जरिए भारत सरकार से पीक ऑवर में 230 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। इस समय नेपाल 8-10 घंटे तक बिजली की कटौती का सामना कर रहा है, जिससे देश के उद्योग कल कारखानों के उत्पादन में भारी कमी आई है।
रिजर्व बैंक ने इंद्रनील भट्टाचार्य को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने इंद्रनील भट्टाचार्य को कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया है। कार्यकारी निदेशक के रूप में भट्टाचार्य आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग का कार्यभार संभालेंगे। भट्टाचार्य की नियुक्ति 19 मार्च से प्रभावी होगी।
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पटल पर दस्तावेज रखने की कार्रवाई पूरी की। उसके तुरंत बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया।
स्वाति मालीवाल ने पंजाब में किसानों पर हुई कार्रवाई पर केजरीवाल पर साधा निशाना
राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने पंजाब सरकार के सिंधू बार्डर पर किसानों पर बुलडोजर चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का प्रतीक है।
हरियाणा में जल्द बनेगा आईआईटी, केंद्र ने दी मंजूरी
हरियाणा में बहुत जल्द प्रदेश का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बनने जा रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए हरियाणा सरकार से अनुकूल जमीन की व्यवस्था करने के लिए कहा है।