पूसीरे का फरवरी में 1137 मालगाड़ियों का सफल अनलोडिंग
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) माल परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लॉजिस्टिक्स और बुनियादी संरचना में सुधार पर जोर देने के साथ, पूसीरे अपने माल अनलोडिंग संचालन को बेहतर बना रहा है, ताकि क्षेत्र में कुशल आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में रविवार 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसे अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं।
मत्स्य पालन उद्यमी मोहन सिंह बिष्ट ने राज्यपाल से की भेंट
देहरादून। चमोली जिले के विकासखंड देवाल स्थित ग्राम ल्वाणी के मत्स्य पालन उद्यमी मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से भेंट की।
एनसीआर ने चलाया संगम क्षेत्र में सफाई अभियान
प्रयागराज। विश्व जल दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिमेष कुमार सिन्हा के निर्देशन में रविवार को संगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
सनातन का विरोध व आक्रांताओं का गुणगान करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी : पर्यटन मंत्री
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा वाले बयान की निंदा करते हुए कहा कि सपा के लोग सनातन विरोधी कार्य करते हैं। सनातन का विरोध व आक्रांताओं का गुणगान करने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
किसानों के पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
प्रयागराज। मऊआइमा थाने की पुलिस टीम ने किसानों की पम्पिंग सेट से इंजन की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए रविवार को चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरोह के कब्जे से साढ़े तीन लाख से अधिक के इंजनों के पार्ट एवं वारदात को अंजाम देने में शामिल ऑटो को बरामद किया है।
जिम्मेदारी के बोझ व कैंसर से पीड़ित शिक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
बिजनौर। जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी 45 वर्षीय शिक्षक प्रकाश वीर ने अपने कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार ली।
सरकार के तीन वर्षः जिले की तीनों विधानसभाओं में लगे जन सेवा शिविर
गोपेश्वर। चमोली जिले में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने ली राहत की सांस
Mumbai. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई।
फिट उत्तराखंड से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि फिट उत्तराखंड से ही समृद्ध उत्तराखंड बनेगा। उन्होंने राज्यवासियों खासकर युवाओं से रोजाना आधा घंटा व्यायाम करने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया है।