छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर-जिले की सरहद पर मुठभेड़, तीन नक्सलियों के शव बरामद
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी।
अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल
हमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत वटवा रोपड़ ब्रिज पर रविवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर लगभग 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो गया। हादसे के वक्त रेलवे लाइन के बगल में पिलर पर स्पैन लगाने का काम चल रहा था।
सांसदों की सैलरी में हुआ 24% का इजाफा,अब हर सांसद को मिलेंगे ₹1.24 लाख रूपए
सरकार ने सांसदों की सैलरी 24% का इजाफा कर दिया है। सोमवार को संसदीय कार्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक मौजूदा सदस्यों को अब 1.24 लाख रुपए प्रति माह मिलेगा। पहले उन्हें 1 लाख रुपए प्रति माह मिलते थे।
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर! DGCA ने लिया बड़ा फैसला; अब फ्लाइट की टिकट बुक कराने के बाद तुरंत फोन पर आएगा ये मैसेज
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय एयरलाइन कंपनियों को नए और सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत उन्हें यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में बताना होगा। डीजीसीए ने यह कदम यात्रियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उठाया है।
नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, दर्ज हुआ देशद्रोह का मामला
औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। हिंसा के एक और आरोपी यूसुफ शेख के घर का अवैध निर्माण भी तोड़ा गया है। नागपुर नगर निगम ने संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर में मौजूद फहीम के मकान का अवैध निर्माण हटाने के लिए ..
दिल्ली में होगी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे करेंगे संबोधित
कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की आगामी बैठक को लेकर पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। ये बैठक दिल्ली में होगी। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और जिला स्तर के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा से न्यायिक जिम्मेदारियां वापस ली गईं
अपने आवास से कैश मिलने के बाद विवादों में आए दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा से न्यायिक जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। हाई कोर्ट की अपडेटेड कॉज लिस्ट के मुताबिक अगले आदेश तक जस्टिस वर्मा को न्यायिक कार्य से दूर कर दिया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी।
अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर क्रेन गिरी, 25 रेलगाड़ियाँ रद्द
गुजरात के अहमदाबाद के वटवा के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर रविवार रात विशालकाय क्रेन गिरने से दो लोग घायल हो गए। दिल्ली-मुंबई मुख्य लाइन के पास हुए हादसे के कारण 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बड़ी संख्या में ट्रेनों के रूट भी डाइवर्ट करने पड़े।
संघ प्रचारक धर्म नारायण की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य धर्म नारायण शर्मा का अस्थि विसर्जन ब्रह्मकुंड, हर की पौड़ी पर आज विधि विधान के साथ किया गया।