पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में यात्री की मौत, लखनऊ हवाई अड्डे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर करायी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरोजनी नगर के थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने आज बताया कि इंडिगो विमान संख्या (छह-ई-2163) पटना से दिल्ली जा रही थी।
बिहार दिवस के कार्यक्रम में नड्डा बोले- जहां पूर्वांचल चलता है वहां देश चल पड़ता है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पूर्वांचल चल पड़ता है, वहां देश चल पड़ता है। इतिहास इसका प्रमाण है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुई मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर , दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि…
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने किया विस्फोट, महिला गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बोड़गा गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर आईईडी विस्फोट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । यह घटना शनिवार को सुबह लगभग 6:30 बजे हुई, जब महिला महुआ बीनने के बाद जंगल से लौट रही थी।
राणा सांगा पर दिए बयान पर राज्यसभा में जमकर हंगामा
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है। राणा सांगा पर दिए गए बयान काे लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने मांग की कि जब तक रामजी सुमन और विपक्ष के नेता खड़गे मामले में माफी नहीं मांगते, तब तक कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 3 जवान भी हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए, जबकि 3 जवान शहीद हो गए और 5सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। गुरुवार सुबह कठुआ के राजबाग इलाके के जखोले गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।
केजरीवाल, गुलाब और निकिता के नाम के होर्डिंग पर कोर्ट का एक्शन, एफआईआर दर्ज
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तीन आरोपितों के खिलाफ 2019 में सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इसकी सूचना आज राऊज एवेन्यू कोर्ट को दी।
प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में, बिलासपुर में मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और अभनपुर के लोगों को नौ साल बाद 30 मार्च को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन रायपुर और अभनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री बिलासपुर के मोहभट्ठा सभा स्थल से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगे।
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश
देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। अभी से उत्तर भारत में पारा 35 से 40 डिग्री छूने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। इस बीच हीट वेब की संभावना को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
केंद्र ने 15वें वित्त आयोग अनुदान के तहत कर्नाटक और त्रिपुरा के लिए 436 करोड़ से ज्यादा किए जारी
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए त्रिपुरा और कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की दूसरी किस्त 436 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी है। इससे स्थानीय शासन को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा।