मल्टी स्पेक्ट्रम चुनौतियों का सामना करने को तैयार हो रही हैं भारतीय सेनाएं : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भविष्य के सैन्य युद्धों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज साइबर और स्पेस डोमेन तेजी से नए युद्ध क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। साथ ही पूरी दुनिया में नैरेटिव और परसेप्शन का भी एक युद्ध चल रहा है। इसलिए हम भारतीय सेनाओं को इन मल्टी स्पेक्ट्रम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहे हैं।
रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा-भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना चाहिए
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के कानून से बढ़कर कोई नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आज लगातार तीसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से जो कठिन सवाल पूछे जा रहे हैं
ईडी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में कई राज्यों में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ‘ईजमाईट्रिप’ के संस्थापक निशांत पिट्टी के कई राज्यों में स्थित ठिकानों पर फिर से छापेमारी की है। ईडी की यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर स्थित ठिकानों पर हो रही है।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर, नेशनल हेराल्ड की खरीद-फरोख्त पर उठाए सवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा लगातार हमलावर है। पार्टी ने बुधवार को कहा कि देश के इतिहास का बहुत विचित्र प्रकार का मामला है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें कोई कंपनी जो 90 करोड़ की देनदारी में बिक गई जिसके पास हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी थी।
जस्टिस BR गवई होंगे भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिंग बनेंगे
भारत को 14 मई 2025 को अपना नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई उस दिन देश के 52वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे।
नेशनल हेराल्ड केस में ED ने चार्जशीट दाखिल की, कहा- मोदी, शाह धमका रहे
प्रवर्तन निदेशालय ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल ने दो खूंखार नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के मरकाम पाल में देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया। घटना स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों के तार खंगालने में जुटीं खुफिया एजेंसियां
केंद्र सरकार को मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे बांग्लादेशी घुसपैठियों की भूमिका को लेकर शुरुआती सुराग मिले हैं। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे मामले में बांग्लादेश के कौन से कट्टरपंथी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है, इसका पता लगाने में जुट गई हैं।
किश्तवाड़ सहित जम्मू कश्मीर के कईं इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह 2.4 की तीव्रता का भूकंप आया। इसी बीच अफगानिस्तान के काबुल के उत्तर-पूर्व में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया जिससे कश्मीर घाटी सहित जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में कंपन महसूस की गई।
वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं:8 घंटे से हाईवे जाम; मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे,19 विस्थापित परिवार वापस लौटे
। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा होने के बाद अब दक्षिण 24 परगना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। बसंती हाईवे पर बैरमपुर में पुलिस ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी को रोका