तेलंगाना टनल हादसा : 3 दिन बाद भी नहीं मिली सफलता, अंदर फंसे 8 मजदूरों के बचने की उम्मीद बेहद कम
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन टनल में हुई दुर्घटना के 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी फंसे हुए 8 मजदूरों के बचने की संभावना बेहद कम दिख रही है। बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
दिल्ली विधानसभा में शराब नीति से जुड़ी CAG रिपोर्ट पेश
दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ स्नान के लिए मेला क्षेत्र और प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित
महाशिवरात्रि एवं महाकुंभ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 फरवरी को अपराह्न 16:00 बजे से मेला क्षेत्र और सायं 18:00 बजे से कमिश्नरेट प्रयागराज नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पालन करते हुए सुचारू यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में सहयोग करें।
भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं’
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समिट का शुभारंभ किया। समिट में देश और विदेश के डेलीगेट्स और उद्योगपति मौजूद रहे।
अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रयागराज में किया पवित्र स्नान, महाकुंभ के शानदार इंतजाम को सराहा
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 24 फरवरी को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार के महाकुंभ के इंतजाम बेहद शानदार हैं। साल 2019 के कुंभ से तुलना करते हुए अक्षय ने बताया कि अब अडानी से लेकर अंबानी तक,
प्रधानमंत्री मोदी होंगे मॉरीशस के स्वतंत्रता दिवस समारोह के सम्मानित अतिथि
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने नेशनल असेंबली में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वो मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सम्मानित अतिथि होंगे। यह हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रमाण है।
बीजेपी ने अपने वादे तोड़ना शुरू कर दिया है: आतिशी ने 2500 रुपये प्रति माह योजना पारित न करने पर दिल्ली के सीएम की आलोचना की
आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता योजना को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी नहीं दी गई।
भारत को 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए केंद्र व राज्य मिलकर कर रहे काम: पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार भारत को 2047 तक 30-35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कोच्चि में इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट 2025 को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मोदी सरकार देगी ₹5 लाख लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड, आवेदन कैसे करें, जानें पूरी जानकारी
केंद्र सरकार ने छोटे कारोबारों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं के तहत आप ना सिर्फ स्किल डेवलपमेंट के लिए मदद ले सकते हैं, बल्कि मुद्रा जैसी योजनाओं के तहत लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस बार के आम बजट में सरकार ने क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिससे छोटे उद्यमों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
एक्शन में रेखा सरकार, आतिशी के सभी निजी स्टाफ की छुट्टी
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।