सुनीता विलियम्स : साहस से छुआ आसमान
“अगर देखना चाहते हो मेरे हौसलों की उड़ान तो आसमान से कह दो कि और ऊँचा हो जाए।”
ये पंक्तियाँ निश्चित ही ऐसा आभास कराती हैं कि यह असंभव जैसी बात है क्योंकि आसमान में उड़ने वाली बात किसी ऐसे सपने जैसी ही लगती है, जो पूरा हो ही नहीं सकता। लेकिन व्यक्ति के पास साहस और धैर्य है तो वह असंभव लगने वाले लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकता है।
बिहार विधानसभा में RJD का प्रदर्शन, हरे रंग का टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायक
बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इस दौरान मंगलवार को आरजेडी के विधायक एक अनोखे ड्रेस कोड में विधानसभा पहुंचे। अधिकांश विधायक हरी टी-शर्ट पहनकर आए, जिन पर कई स्लोगन लिखे थे। इनमें “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”, “बिहार के नए आरक्षण कानून में 9वीं सूची में डालो”
बाबूलाल की याचिका पर SC में सुनवाई, मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP समेत कई अफसरों को नोटिस, इस दिन होगी अगली बहस
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी पद पर नियुक्ति को लेकर दायर अवमानना याचिका पर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही, मामले की अगली सुनवाई 4-5 मई को होगी। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने याचिका दायर कर अनुराग गुप्ता की डीजीपी पद पर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताया।
जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की कमेटी, कैशकांड के खोलेगी राज!
नोट कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्य वापस लिया था और अब सूत्रों के अनुसार पैनल के तीन सदस्य न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित 30, तुगलक क्रीसेंट स्थित आधिकारिक आवास पर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आंतरिक समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े कथित नकदी विवाद की जांच शुरू की।
‘रागनी’ को लुप्त होने से बचाने की जरूरत
हरियाणा की लोक संस्कृति में रागनी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यह न केवल मनोरंजन का माध्यम रही है, बल्कि सामाजिक संदेश देने, वीर रस जगाने और लोक इतिहास को संजोने का एक प्रभावशाली जरिया रही है। रागनी लोगों को बुराइयों के खिलाफ खड़ा करने का माध्यम भी रही है। इसके प्रचार-प्रसार में जाहरवीर कल्लू खां, अजीत सिंह गोरखपुरिया, दयाचंद लांबा, राजेंद्र खड़खड़ी, जसमेर खरकिया, सुरेंद्र भादू, सूरजभान बलाली, मामन खान, सतीश ठेठ, कविता कसाना के साथ-साथ और भी कई महान कलाकारों का योगदान रहा है।
भारत का पानी पर बड़ा संदेश
इसी महीने 22 मार्च को मनाए गए विश्व जल दिवस पर भारत ने पूरी दृढ़ता के साथ दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। हरियाणा के पंचकूला में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025’ की शुरुआत करते हुए केंद्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि अगर कभी पानी को लेकर तीसरा विश्व युद्ध लड़ा गया तो भारत उसका हिस्सा नहीं होगा।
दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट, यमुना के लिए 500 करोड़, जानें दिल्ली की नई सरकार के पहले बजट में क्या-क्या?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है।
विधायक राज सिन्हा का आरोप : करोड़ों का राजस्व हानि पहुंचानेवाले अफसरों को दिये गये महत्वपूर्ण पद, क्या दिया सरकार ने जवाब जानिए
विधानसभा में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के राजस्व हानि के बावजूद भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखा गया है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इन अधिकारियों के तत्काल निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छोरी-2’ का टीजर रिलीज, 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी
नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छोरी-2’ को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। हाल ही में ‘छोरी-2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जिले के लोदीपुर थाना के कुछ ही दूरी पर आइसक्रीम विक्रेता की हत्या को लेकर मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने भागलपुर गोराडीह सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीते देर रात्रि लोदीपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहे सत्संग स्थल के समीप मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर आइसक्रीम विक्रेता जिले के सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी दुःखन तांती की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी…