भारत और सिंगापुर ने ‘ग्रीन एंड डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर’ के लिए हाथ मिलाया
भारत और सिंगापुर ने मंगलवार को ग्रीन डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर (जीडीएससी) के लिए हाथ मिलाया है। इसके लिए दोंनों देश ने एक आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए, जिसमें डिजिटलीकरण और कार्बन मुक्त परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: पीएम किसान योजना के तहत मिलेंगे 9 हजार रुपये
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पहले बजट भाषण में कई ऐलान किए हैं। उन्होंने महिलाओं से लेकर छात्रों और बुजुर्गों के लिए कई तरह की योजनाओं की घोषणा की है। इस दौरान दिल्ली की सीएम ने पीएम किसान योजना को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया है…
ACB ने गढ़वा में मनरेगा BPO को 12000 रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
गढ़वा जिला के रमुना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ को पलामू एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने मंगलवार को मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय शिव शंकर राम को उनकी मां के नाम पर डोभा निर्माण का काम मिला था।
उत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान को चेतावनी
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के हाल ही में किए गए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की निंदा की है। उत्तर कोरिया ने कहा कि यह शत्रुतापूर्ण है। वह किसी भी उकसावे का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है।
दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री एमी जैक्सन, इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की
‘सिंग इज ब्लिंग’ से लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की है। सात महीने पहले ब्रिटिश अभिनेता और संगीतकार एडवर्ड जैक पीटर वेस्टविक से शादी करने वाली एमी जैक्सन मां बन गई हैं। 32 वर्षीय एमी ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
मेलबर्न कॉन्सर्ट में नेहा कक्कड़ के देर से आने पर नाराज हुए फैंस, भावुक हुईं सिंगर
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट मेलबर्न में आयोजित किया गया, जहां वह 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। अब इस इवेंट से नेहा कक्कड़ का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है।
बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, महिला टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
बिहार की महिला टीचर्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। अब लंबी दूरी के आधार पर आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इस महीने में ही कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी दी है।
रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी
चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू हो रहा है। रामनवमी छह अप्रैल को मनाई जाएगी। पांच अप्रैल को 12.50 बजे रात में नवमी तिथि प्रवेश करेगी और छह अप्रैल को 11.15 बजे रात में समाप्त होगी।
रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर; एक की मौत
रांची-टाटा रोड पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होने वाली है। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि सरकार इसमें महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले ले सकती है। खासकर, मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है।