व्हाइट हाउस को झटका, Black Sea समझौते को लागू करने पर क्रेमलिन की शर्त, जेलेंस्की ने कहा-यह धोखा
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को पूरे भरोसे के साथ कहा कि यूक्रेन और रूस दोनों ने काला सागर में बल प्रयोग बंद करने पर सहमति जताई है। यह एक सैद्धांतिक समझौता है। इस पर क्रेमलिन ने व्हाइट हाउस को झटका देते हुए कठोरता के साथ कहा कि इसे लागू करने से पहले उसकी कई शर्तें हैं।
हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, स्थिति संभालने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली
झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं।
1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम, ATM से पैसा निकालना, मिनिमम बैलेंस और इंटरेस्ट में होगा बदलाव
नए फाइनेंशियल ईयर से बैंकों से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2025 से भारत में नए बैंकिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर एटीएम से पैसा निकालना, न्यूनतम बैलेंस, चेक पेमेंट सेफ्टी, डिजिटल बैंकिंग, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड सर्विस पर भी पड़ेगा।
लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
दक्षिण कोरिया के जंगल में आग ने लिया विकराल रूप, 1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर नष्ट, 18 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्व के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान जंगल में स्थित दक्षिण कोरिया का सदियों पुराना बौद्ध मंदिर नष्ट हो गया है। आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरियाई बौद्ध धर्म के जोग्ये संप्रदाय ने नष्ट हुए बौद्ध मंदिर की तस्वीरें जारी की हैं।
बढ़ने लगी है गर्मी: 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार
झारखंड का मौसम बदलने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। बीते 4 दिन आंधी-तूफान और बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई थी। पर अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है।
आज IPL 2025 में गुजरात और पंजाब का मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आईपीएल 2025 में आज भारतीय टीम के भविष्य के दो कप्तानों के बीच जंग है। एक तरफ शुभमन गिल होंगे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर। अय्यर को पंजाब किंग्स की कमान सौंपी गई है। वहीं गिल गुजरात की कप्तानी करेंगे। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के घर आई नन्ही परी
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी के घर सोमवार को खुशियों ने दस्तक दी। इस स्टार कपल को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। राहुल और अथिया ने पिछले साल 8 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
मियामी ओपन: चीन की झेंग किनवेन सेमीफाइनल में, शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका से होगी भिड़ंत
मियामी। चीन की झेंग किनवेन ने मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नौवीं वरीयता प्राप्त झेंग ने सोमवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिका की एशलिन क्रूगर को 6-2, 7-6(3) से हराया।
छात्राओं ने विश्व क्षय रोग दिवस पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम
नैनीताल। नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ज्योलिकोट में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर छात्राओं ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत छात्राओं ने ज्योलिकोट व आसपास के क्षेत्रों में जाकर स्थानीय समुदाय को टीबी के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।